रायपुर
आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें पेट्रोल और डीजल कि कीमतों में बढ़ोतरी जारी

रायपुर (काकाखबरीलाल). पेट्रोल और डीजल कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। गौर करने वाली बात ये है कि अभीतक किसी ने इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। इनके रेट प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को भी रेट में इजाफा देखा गया था। उसके बाद शनिवार को फिर रेट में बढ़ोतरी हुई है। आम आदमी के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। राजधानी में पेट्रोल और डीजल के भाव अब गोल्ड जैसे महंगे हो रहे हैं। आज पेट्रोल में 24 पैसे वहीं डीजल में 27 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। इसी के साथ पेट्रोल 84.38 रुपए और डीजल 82.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
AD#1






























