
रामकुमार नायक।रायपुर ब्यूरो, काका ख़बरीलाल
पिरदा। महासमुंद जिला के पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले विद्युत मण्डल पिरदा की इन दिनों काफ़ी लापरवाही देखी जा रही है,रीडिंग लेने वाले मनमानी घर बैठे रीडिंग लिख कर विभाग को सौंप दे रहे है।और विद्युत विभाग द्वारा भी आंख बन्द कर बिजली बिल उपभोक्ताओं को बांट रही है।
ऐसे में किसान उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी का सामना पढ़ रहा है।
मिली सूचना के अनुसार नीलाम्बर पटेल पिता रेशम पटेल पता-मु.+पो.-पिरदा,थाना -पिथौरा जिला महासमुंद के घर का बिल 268110 रुपये आया है।
जहा लोगो का वार्षिक आय 50000 रुपये है और उन्हें 1 माह का बिल 268110 दिया जा रहा है।
ये कोई पहली बार नही है,आये दिन बिजली विभाग द्वारा इस प्रकार की लापरवाही देखने को मिलती है,क्षेत्र के लोग परेशान हो कर न्याय की मांग कर रहे है।
AD#1
























