सरायपाली

स्वर्गीय बलवीर सिंह भाटिया अंतर राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न, रोमांचक मुकाबले के साथ पदमपुर की टीम बनी फाइनल विजेता

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। सराईपाली में आयोजित स्वर्गीय बलवीर सिंह भाटिया अंतर राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को पदमपुर और कोरबा के मध्य खेला गया फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा दोनों ही टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाई तथा पेनल्टी शूट में भी दोनों टीमें 10-10 गोल कर बराबरी पर रही दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय दिया तथा मैच का निर्णय टॉस के द्वारा किया गया जिसमें पदमपुर की टीम ने टॉस जीता और साथ ही टूर्नामेंट की विजेता घोषित की गई।
टूर्नामेंट की आयोजक चौहान सेना के अध्यक्ष चातुरी डिग्री लाल नंद ने बताया कि स्वर्गीय भाटिया सर द्वारा सराईपाली में पदस्थ रहते हुए हमेशा गरीब वर्ग के बच्चों की मदद की जाती रही उन्हें प्रोत्साहित किया जाता रहा तथा मैं भी जब पढ़ रही थी तब भाटिया सर ने मुझे खेल में आगे बढ़ाने तथा अन्य बहुत सी चीजों के लिए मेरी मदद की थी इसलिए मैं उनके सम्मान में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए टूर्नामेंट करवाना चाहती थी इस टूर्नामेंट को करवाने तथा इस को सफल बनाने के लिए मेरी चौहान सेना के सदस्यों के साथ साथ सराईपाली अंचल के फुटबाल प्रेमियों तथा बहुत से मेरे सहयोगी भाइयों का बहनों का अकल्पनीय सहयोग मिला जिसके लिए मैं उन सभी का आभार व्यक्त करती हूं तथा विजेता पदमपुर तथा उपविजेता कोरबा की टीम को बधाई देती हूं
चातुरी ने बताया इस टूर्नामेंट को करवाने तथा सफल बनाने में बहुत सी बाधाएं आई लेकिन क्योंकि मैं अपने गुरु को श्रद्धांजलि देना चाहती थी मेरा मकसद नेक था तथा मुझे निस्वार्थ रूप से बहुत से लोगों का तन मन धन सब से सहयोग मिला मैं उन सब का भी तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे सहयोग और साथ के रूप में इतना प्यार दिया

टूर्नामेंट में विशेष सहयोग के लिए हरदीप सिंह रैना रूबी सिंह ठाकुर रूपलाल नंद घुराउ चौहान अशोक सागर कैलाश तांडी फिरु लाल साहू दुष्यंत साहू प्रेमानंद भोई संजय सतपती सौरव सतपति अभिलाष अंजू पटेल का साल श्रीफल से सम्मान किया गया
छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा सराईपाली के रिटायर्ड पीटीआई श्री रविशंकर साहू श्री सत्य प्रकाश सतपती श्री महमूद खान श्री कैलाश प्रधान श्री इसराइल खान श्री शमसुद्दीन शेख श्री विनोद कुमार सिंह नरेंद्र किशोर कानून कैलाश अग्रवाल दिनेश अग्रवाल नवल अग्रवाल भरत अग्रवाल मंगल यादव प्रदीप बारीक शिवम साहू भगवान दास ठाकुर के साथ-साथ सिख समाज के अध्यक्ष रणजीत सिंह आहूजा सुश्री सुभ्रा डडसेना का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया
अंतर राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आरटीओ इंस्पेक्टर राजेंद्र बर्मन नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष अमित आहूजा, पूर्णानंद मिश्रा जनाब खान आदि का सम्मान भी मोमेंटो तथा साल से किया गया
विजेता पदमपुर की टीम को ₹21000 का नगद पुरस्कार मुकेश ट्रेडिंग कंपनी के मुकेश अग्रवाल की तरफ से दिया गया तथा द्वितीय पुरस्कार कृष्णा ट्रैक्टर आईसर शोरूम के देवेंद्र पटेल द्वारा ₹15000 प्रदान किया गया।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!