बसना

युगान्तर क्रिकेट क्लब पैता के तत्वावधान में 19 दिसम्बर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

बसना(काकाखबरीलाल)। बसना से महज 16 किमी दूर प्रसिद्ध अघरिया धाम मैदान पर युगान्तर क्रिकेट क्लब पैता के तत्वावधान में 19 दिसम्बर से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ज्ञात होकि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पैता में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है, हर वर्ष दूर दूर से टीम इस आयोजन में सम्मिलित होने आते हैं, कोरोना काल में लोग काफी ऊब चुके थे,लेकिन अंचल में इस प्रकार के खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से मनोरंजन का लुफ्त उठा रहे हैं।

युगान्तर क्रिकेट क्लब के कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें अनुशासन में रहकर अपना खेल प्रतिभा का जौहर दिखाने का अपील करते हुए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 500 रु. रखी गई है, जिसमे विजेता टीम को 15 हजार नगद व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 7 हजार नगद व ट्राफी एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1111रु. की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित होने 9131736049, 7000882518, 6266570131 पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!