दिल्ली

यहां की राज्य सरकार ने जारी किया आदेश खुलेंगे स्कूली हॉस्टल और प्राइमरी-मीडिल स्कूल

गुवाहाटी (काकाखबरीलाल).  कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को बैचेन कर रखा है। कई जगहों पर नाईट कर्फ्यू लगाये जा रहे हैं, तो कई जगहों पर लॉकडाउन लगाये गये हैं। इन सबके बीच कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां स्कूल खोलने के आदेश पर राज्यों को बैकफुट पर भी आना पड़ा है। लेकिन, असम की राजधानी स्टेट गुवाहाटी देश का इकलौता शहर  बनने जा रहा है, जहां अगले महीने से प्राइमरी स्कूल भी खुलने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने ने आदेश जारी कर दिया है कि 1 जनवरी से प्रदेश में प्राथमिक कक्षाएं शुरू हो जायेगी। वहीं हॉस्टल भी इस महीने के 15 तारीख से खुल जायेंगे, जहां बच्चे रहकर अपनी पढ़ाई करेंगे।  राज्य के शिक्षा, वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन दी है। जनता भवन (असम सचिवालय) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ विश्वशर्मा ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आगामी 15 दिसम्बर से सीमित संख्या में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। हॉस्टलों में विद्यार्थी रह सकते हैं। यदि आवासीय स्कूल हैं तो ऐसे में 10वीं श्रेणी, 12वीं श्रेणी के विद्यार्थी हॉस्टल में रह सकते हैं।
महाविद्यालय के मामले में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी ही हॉस्टल में रह सकते हैं। वहीं प्राथमिक शिक्षक सम्मेलन में हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 01 जनवरी से नर्सरी से छठी श्रेणी के विद्यालयों को खोलने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि किस दिन कौन सी कक्षा की पढ़ाई होगी, इसका निर्णय जल्द ही लिया जाएगा। महाविद्यालय, विद्यालयों के प्राचार्यों को हॉस्टलों की सफाई करने का काम आरंभ करने का आह्वान किया गया है।
इसके अलावा होटल में रहने के लिए आने वाले विद्यार्थियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड केयर सेंटरों को वर्तमान में बंद कर दिया गया है। राजधानी के खानापाड़ा स्थित कोविड केयर सेंटर गत 28 नवम्बर तक क्रियान्वित था। उन्होंने बताया कि अस्पतालों को छोडक़र अन्य स्थानों पर बनाये गये कोविड केयर सेंटरों को बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। प्रतिदिन नये संक्रमितों की संख्या काफी कम है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग पर पूर्व की तुलना में दबाव नहीं है और कोविड केयर सेंटरों को सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!