छत्तीसगढ़
मोदी सरकार ने दी पेट्रोल-डीजल और LPG गैस सिलेंडर पर राहत, जानें कितने रुपये हुए कम

भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Diesel Price) पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) को सरकार ने कम करने का फैसला लिया है। शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 9.50 पैसे और डीजल पर 7 रुपये कम कर दिए हैं, बढ़ें हुए दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। इस कदम से आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी।
AD#1






























