धमतरी

बाइक से ससुराल जाने निकला ADEO की सड़क हादसे में मौत, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी( काकाखबरीलाल).    दर्दनाक सड़क हादसे में एक एडीओ की मौत हो गयी है। मृतक एडीओं अपनी बाइक से ससुराल जाने निकला था, तभी ये हादसा हुआ। हादसे में कृषि विस्तार अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गयी है। मृतक का नाम नरेश मरकाम उम्र 35 वर्ष ग्राम साहनीखार का रहने वाला था और गरियाबंद जिले के देवभोग में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक घटना थाना दुगली स्थित माॅडल स्कूल के पास की है। गुरूवार की दोपहर दो बजे नरेश मरकाम अपने ससुराल जाने के लिए देवभोग से धमतरी कुकरेल के लिए निकला था। इस दौरान दुगली माॅडल स्कूल के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में युवक के सर और पैर पर गंभीर चोट आयी थी। मौके पर नरेश कई घंटो तक सड़क पर ही पड़ा रहा, जिस वजह से उसकी मौत हो गयी। कहा जा रहा हैं कि अगर सहीं समय में नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वहीं ये भी बताया जा रहा हैं कि जब मृतक के शव को दुगली अस्पताल लाया गया था तब अस्पताल में एक भी स्टाप मौजूद नहीं था। साथ ही शव को अस्पताल में भी रखने नहीं दिया गया था। इधर इस हादसे की खबर के बाद कृषि विस्तार अधिकारी के घर मातम छाया हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद इस पूरे मामले में दुगली थाना पुलिस जांच कर रही है। वहीं दुगली थाना प्रभारी ने बताया कि, सड़क हादसे की सूचना मिली थी। घटना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक सड़क पर गिरा या फिर किसी वाहन ने उसे ठोकर मारी है। जांच जारी है, इसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!