रायपुर

एक ही परिवार के  कमरे में मिली पांच लोगों की लाश  , पुलिस जांच में जुटी

रायपुर( काकाखबरीलाल).     राजधानी रायपुर से दिल को झकझोर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभनपुर के केन्द्री में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके के लिए अभनपुर थाना पुलिस रवाना हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक घटना अभनपुर थाना के केन्द्री गांव की है। कमलेश साहू (32) का शव आज सुबह उसके मकान के कमरे में झूलता हुआ मिला है। वहीं मकान के दूसरे कमरे में मृतक की मां, पत्नी और दो बच्चों का शव भी फंदे पर मिला है। सूचना के बाद घटना स्थल के लिए पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम निकल चुकी है। वहीं एक ही मकान में पांच लोगों के शव मिलने से पूरे अभनपुर में सनसनी मच गई है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़ कर भी देख रही है, जिस तरह से पांच लोगों के शव अलग अलग कमरों में मिला है। इससे संदेह जताया जा रहा है कि हो सकता है पहले चार लोगों की हत्या की गई होगी, उसके खुद आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया होगा। फिलहाल जांच जारी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!