कोंडागांव आगमन पर युवासेना प्रदेश सचिव का नगर में भव्य स्वागत

काकाखबरीलाल छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय के नगर आगमन पर युवासेना जिला कोंडागांव के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा।
अवगत होकि प्रदेश सचिव के बस्तर प्रवास के प्रथम पड़ाव कोंडागांव जिला मुख्यालय में युवासेना जिला अध्यक्ष अनुराग दत्ता के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव के काफ़िले का भव्य स्वागत करते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर बाईक रैली निकाली जिसमे बाद स्थानीय विश्राम गृह में यह काफ़िला आकर रुका।
स्थानीय विश्राम गृह में स्वागत व कार्यकर्ताओं के सामान्य मेल मिलाप के बाद जिला प्रमुख शिवसेना सीएल बोदेलकर व जिला अध्यक्ष युवासेना व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से डॉ. पाण्डेय के साथ लगभग 2 घंटे तक गुप्तगुं जारी रहा।
राजनैतिक जानकारों की माने तो चुनावी वर्ष होने के कारण शिवसेना के बड़े नेताओं की बस्तर में दौरा व यह बैठक काफ़ी अहम मानी जा रही है।
वैसे भी युवासेना के प्रदेश सचिव अपनी तेजतर्रार छवि के चलते युवाओं के बीच काफ़ी मजबूत पकड़ रखतें हैं। कोंडागांव में युवासेना को बेहतर प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है, आज सम्पूर्ण वार्डो में व कोंडागांव विधानसभा के लगभग 50 से ऊपर पंचायतों में युवासेना की कार्यकारिणी गठित है व लगातार जनसम्पर्क जारी है।
डॉ. पाण्डेय ने प्रेस के माध्यम से यह संकेत दे दिए हैं कि आगामी आमचुनाव में शिवसेना भी कोंडागांव सीट से वर्षो से शोषित आम नागरिको, युवाओं के हित में दमदार युवा चेहरे के साथ चुनाव मैदान में रहेगी।
जिला में नवनिर्मित अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनहित में बहुत जल्द इसके ख़िलाफ़ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाने के निर्देश भी उनके द्वारा स्थानीय युवासैनिकों को दिए गए हैं। प्रत्येक वार्ड स्तर पर चौपाल लगाकर आमजनता से उनकी परेशानी को जानकर उनके हित में कार्य आरंभ करने में लिए युवासेना के नगर अध्यक्ष रौनक व अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों को कहा गया है।
इस बैठक में प्रमुखरूप से शिवसेना जिला अध्यक्ष सीएल बोदेलकर, युवासेना जिला अध्यक्ष अनुराग दत्ता, शिवसेना जिला उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन, युवासेना जिला उपाध्यक्ष राज, शिवसेना साचिव शुभम दुआ, युवासेना सचिव इंदरजीत सोलंकी, युवासेना नगर उपाध्यक्ष नीरज शर्मा व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























