कवर्धा

‘किसान सम्मान निधि योजना’ के लिए पंजीयन के नाम पर कम्प्य़ूटर ऑपरेटर ने किसानों से मांगे 100-100 रुपए!

कवर्धा(काकाखबरीलाल). जिले के सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय में ‘किसान सम्मान निधि योजना’ में पंजीयन के नाम पर किसानों से वसूली करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय में पदस्थ कम्प्य़ूटर ऑपरेटर पर किसानोंं ने प्रति व्यक्ति 100-100 रुपए लेने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय है, जहां पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर पर किसानों ने ‘किसान सम्मान निधि योजना’ में पंजीयन के नाम पर 100-100 रुपए लेने का आरोप लगाया है। किसानों ने कंप्यूटर ऑपरेटर का पैसे लेते वीडियो भी वायरल किया है और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम विपुल गुप्ता ने तहसीलदार को फोन कर जांच करने का निर्देश दिया है और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!