बसना

सेतकुमार सिदार बने उड़ेला सोसायटी के नए प्रभारी व्यवस्थापक,शुभचिंतकों में हर्ष

बसना(काकाखबरीलाल)। जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक रायपुर शाखा भँवरपुर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति उड़ेला पं.क्र.1212 के व्यवस्थापक का प्रभार पर्यवेक्षक जे डी पटेल, सहायक विस्तार अधिकारी बसना मनोज कुमार नायक, समिति अध्यक्ष नरेश चौधरी,समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के समक्ष
सर्व सम्मति से सेतकुमार सिदार को दिया गया है, ज्ञात हो धान खरीदी वर्ष 2019-20 में सेतकुमार सिदार धान उपार्जन उपकेंद्र धामनघुटकुरी उपार्जन केन्द्र के फंड प्रभारी थे, उनके द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक सभी धान का उठाव करवा लिया गया था, तत पश्चात उपकेंद्र धामनघुटकुरी ने फाइनलाईजेशन(0 % शॉर्टेज) कर जिला विपणन विभाग को देकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया था.

बता दें कि धान खरीदी केंद्र धामनघुटकुरी भँवरपुर शाखा में पहला एवं जिले में 5 वां स्थान रखने वाला धान खरीदी केंद्र है जो फाइनलाईजेशन(0 % शॉर्टेज) कर विभाग को दिया है।
इस सराहनीय कार्य से प्रसन्न हो कर सर्व सम्मति से सेतकुमार सिदार को उड़ेला का प्रभारी व्यवस्थापक बनाया गया है, उनके इस उपलब्धि पर समस्त स्टाप,शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!