यूवती को लिफ्ट देने के बहाने तीन यूवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

कोडागांव (काकाखबरीलाल). जिले के केशकाल थाना अंर्तगत मर्दापाल निवासी आदिवासी युवती को लिफ्ट देने के बाद ट्रक ड्राइवर सहित तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों को सिलतरा (धरसींवा) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्दापाल निवासी पीड़ित युवती बनियागांव अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। वह बनियागांव से कोडागांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी, तभी ट्रक क्रमांक सीजी 18 एच 0735 ने रोका और कोंडागांव छोड़ दूंगा कहकर ट्रक में बैठा लिया लेकिन कोंड़ागाव पहुंचने के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे केशकाल घाट लेकर पहुंच गया। जहां पर ट्रक में सवार तीन युवकों चालक बसन्त गुप्ता, संदीप गुप्ता व संजय दुर्गम तीनों आरोपी किरंदुल के निवासी है। तीनों ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे अपने साथ सिलतरा (धरसींवा) लेकर चले गए। ट्रक जिसके कब्जे में पीड़ित युवती थी, ट्रक सवार आरोपियों द्वारा सिलतरा (धरसींवा) में लौह अयस्क खाली करवा रहे थे। इसी दौरान किसी तरह आरोपियों के कब्जे से भागकर पीड़ित युवती पास के होटल में जाकर घटना के बारे में जानकारी दी। तब स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 में पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल केशकाल होने के कारण सिलतरा पुलिस ने शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर केशकाल थाना प्रभारी रामप्रसाद सिन्हा को सूचित किया गया। इसके बाद केशकाल पुलिस सिलतरा पंहुचकर आरोपियों को केशकाल लाकर कार्यवाही करते हुए रिमांड में भेज दिया गया है। केशकाल थाना के उप निरीक्षक आरपी सिन्हा ने बताया कि मामला गंभीर होने के चलते कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी के आदेशनुसार तत्काल पुलिस की एक टीम गठित कर 3 अक्टूबर की सुबह सिलतरा के लिए रवाना किया गया वहां से आरोपियों और पीड़िता को केशकाल लाया गया। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर धारा 363, 376 (घ) भादवि कायम कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा दिया गया है, तथा पीड़िता को सखी केंद्र कोंडागांव में भेज दिया गया।


























