रायगढ़

फेसबुक से हुआ प्यार मंदिर में हुई शादी युवती की शिकायत पर पुलिस ने यूवक को दबोचा

रायगढ़ (काकाखबरीलाल).    रायगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने दूसरी शादी कर एक युवती से दैहिक शोषण करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर आरोप है कि उसने युवती के साथ पहले फेसबुक पर दोस्ती की. इसके बाद खुद को अविवाहित बताकर उसे झूठे प्यार के जाल में फंसाया. आरोपी ने इसके बाद युवती से शादी कर उसका दैहिक शोषण किया. आरोपी युवक का नाम सुखविन्दर सिंह बल बताया जा रहा है, जो रायगढ़ के चौकी जूटमिल के झलमला का रहने वाला है कोतवाली पुलिस ने बताया कि राउरकेला (ओडिशा) में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उससे मंदिर में शादी की और उसका शारीरिक शोषण किया. फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि नवंबर 2017 में फेसबुक के माध्यम से आरोपी युवक से युवती का परिचय हुआ और दोनों ने शादी का फैसला किया. साल 2019 में दोनों ने शादी कर ली. आरोपी अपनी दूसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था. सालभर बीतने के बाद भी दूसरी पत्नी को घर ना ले जाकर रायगढ़ में ही किराए के मकान में रख रहा था. जब युवक के पहले से शादीशुदा होने की सूचना युवती को मिली, तब दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को छोड़ दिया. अब युवती पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है. युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!