रायपुर

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट की, फिर चाकू मार दिया

रायपुर (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ के रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक से जमकर मारपीट की और फिर उसे चाकू मार दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के साथ मौजूद युवतियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम की है।

जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर निवासी शेख अकबर अपनी परिचित युवतियों के साथ वीआईपी रोड स्थित ऊर्जा पार्क घूमने के लिए गया था। वहां से वे शाम को लौट रहे थे। पार्क के पास ही दो बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और युवतियों से छेड़छाड़ और कमेंट करने लगे। इस पर अकबर ने विरोध किया, तो बात बढ़ गई।

युवतियों ने कॉल कर पुलिस को दी सूचना
आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने पहले तो अकबर को जमकर पीटा और फिर चाकू मारकर भाग गए। अचानक हुई इस घटना से युवतियां घबरा गईं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हमला करने वाले युवक मौदहापारा और श्यामनगर के बताए जा रहे हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!