श्रद्धा पब्लिक स्कूल में मनाया गया वेडेनपावै का जन्म दिन

नंदकिशोर अग्रवाल
काकाखबरीलाल,पिथौरा । स्थानीय श्रद्धा पब्लिक स्कूल में स्काउट/गाइड के संस्थापक वेडेंन पावेल व लेडी पावेल का जन्मदिन के अवसर पर चिंतन दिवस के रूप में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि स्वप्निल तिवारी जिला उपाध्यक्ष स्काउट /गाइड अध्यक्षता के. के. ठाकुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ,विशिष्ट अतिथि खगेश्वर डड़सेना संकुल समन्वयक , राजेश चौधरी श्रीमती तेजकुमारी नायक, सुरेंद्र साव पुजारी गायत्री मंदिर , मालिक राम डड़सेना , श्रीमती ललिता डड़सेना, अंतर्यामी प्रधान, रमेश प्रधान थे।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना सभा का सुभारम्भ क्या गया । सर्वधर्म प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए भारत स्काउट गाइड संघ के जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा कि आज हम जिस महान विचारक भारत स्काउट गाइड संघ के संस्थापक वेडेन पावेल का जन्म दिवस को विचार दिवस के रूप में मना रहे हैं यह विचार दिवस तभी सार्थक होगा जब हम वेडेन पावेल जी के बनाए सिद्धांतों को आत्मसात कर कर पूरे समाज को हर स्थिति में एक दूसरे का सहयोग करने और हर परिस्थिति से निपटने के लिए आत्मनिर्भर बनाने प्रेरित करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर ने कहा कि भारत स्काउट गाइड सदैव समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है जिससे प्रेरित होकर अन्य छात्र भी बड़ी संख्या में स्काउट गाइड से जुड़कर समाज सेवा के लिए तत्पर हैं कार्यक्रम को शिक्षिका सरस्वती पटेल ने संबोधित करते हुए बेडेन पावेल की जीवनी पर सविस्तार प्रकाश डाला । इस सभा मे श्रद्धा पब्लिक स्कूल , कस्तूरबा स्कूल , हायर से.स्कूल किशनपुर, उ बु शाला , आर के स्कूल ,अंजली स्कूल, कन्या शाला पिथौरा , पूर्व माध्यमिक शाला मोहन्दा , पूर्व मा शाला पोटापारा , पूर्व मा जांघोरा , पूर्व मा राजासेवसिय , पूर्व मा ठाकुर् दिया , पूर्व मा अरण्ड, हाई स्कूल सुखीपली , हाई स्कूल बड़ाई पाली , के 90 स्काउट 130 गाइड 9 स्काउटर 6 गाइडर 5 प्रभारी शिक्षक कुल 240 उपस्थित थे।अवसर पर संतोष कुमार साहू, एल टी , एच. डब्ल्यू बी .लेख राम, रामकुमार नायक ,दिलीप निषाद, नरेश नायक ,राजीव तिवारी,झनेश साहू, श्रीमती सरस्वती पटेल ,लीलीमा साहू, पतिराम पटेल, श्रीमती सुकांति नायक,श्रीमती दीपिका देवांगन, कु अनिता साहू, कु जानकी ध्रुव ,स्वाति प्रधान, सेतराम कु कल्याणी, कु अनिता, श्रीमती नीलिमा बारीक व समस्त स्टाफ श्रद्धा स्कूल उपस्थित थे।























