दिल्लीदेश-दुनियाबड़ी खबर

पीएम मोदी ने लाल किले पर 7वीं बार फहराया तिरंगा, किया देश को संबोधित

नई दिल्ली। कोरोना काल में देश आज 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7 वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर पीएम ने राष्ट्र को संबोधित किया। कोरोनाकाल में पूरा देश को भविष्य की रणनीति का इंतजार है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। जिसकी टुकड़ी में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 24 जवान शामिल हुए।

बता दें कि इस बार लाल किले पर समारोह में स्कूली बच्चों की बजाय 1500 ऐसे लोग शामिल हुए, जिन्होंने कोरोना पर जीत हासिल की। लाल किले में सिटिंग अरेंजमेंट में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया है। दो सीटों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी रखी गई है। सुरक्षाकर्मी PPE किट पहनकर तैनात किए गए हैं। लाल किला और इंडिया गेट के पास विजय चौक से करीब 5 किलोमीटर के घेरे की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन भी जारी की है। जिसके मुताबिक, सामूहिक आयोजनों से बचने की सलाह दी गई है। IBC24 भी अपने दर्शकों से अपील करता है कि आजादी का पर्व मनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजेशन जैसे उपाय अपनाएं। साथ ही भीड़ न जुटे, इसका ध्यान रखें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!