सरायपाली

चोरों ने स्कूल पर बोला धावा, कम्प्यूटर,प्रिंटर सहित 60 हजार के सामान पार

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सरायपाली थाना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में विगत दिनों लगभग 60 हजार रुपये के सामानों की चोरी हो गई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाला के प्राचार्य निमंतर पटेल पिता धनुजय पटेल उम्र 55 वर्ष में आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि विद्यालय लॉकडाउन के कारण स्कूल 22 मार्च से बंद था, उसके पश्चात विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर बना था

जिसके कारण 2 अगस्त तक विद्यालय बंद रहा 3 अगस्त को सुबह 11:00 बजे कार्यालयीन कार्य से वे विद्यालय गए थे तब तक सब सामान ठीक था आधा घंटा वहां रुकने के बाद वे चले गए। 4 अगस्त को 3:00 बजे उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है इसके बाद वे स्वयं और स्वीपर केदार पटेल विद्यालय अगर देखे तो दो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो स्कूल को शासन द्वारा प्रदान किया गया कंप्यूटर सेट एवं बैटरी 6 नग, विद्यालय से क्रय की गई कंप्यूटर 1 नग. प्रिंटर नग, LCD टीवी एवं गैस सिलेंडर लगभग 60 हजार का सामान किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था सरायपाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 457 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!