जांजगीर चांपा

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती मिली लाश,क्षेत्र मे मची हड़कंप

जांजगीर चांपा (काकाखबरीलाल).जिले में एक प्रेमी जोड़े की एक साथ पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली है. घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकर का है. जहां खेत किनारे एक पेड़ पर आज ग्रामीणों ने युवक-युवती की फंदे से लटकी लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है
.अकलतरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. युवक सांकरा गांव का रहने वाला संजय यादव है, वहीं युवती फरहदा गांव की रहने वाली हैं. दोनों अलग-अलग जाति के है. युवक शुक्रवार रात घर से निकला था. आज शनिवार को उसकी लाश मिली है.फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!