
सरायपाली(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निवास कार्यालय में आज अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष भुनेश्वर शोभाराम बघेल और उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद एवं उत्तरी गनपत जांगड़े ने अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी, अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सचिव और संभाग आयुक्त दुर्ग जी.आर. चुरेन्द्र, एवं अन्य कांग्रेसी नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।मंत्री डॉ. टेकाम ने प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी पूरी उर्जा और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपायुक्त दुर्ग आर.के. खुटे ने बताया कि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का मुख्यालय दुर्ग में रहेगा। इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत सरायपाली विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद अपने साथियों जयंत चौधरी,बलराम भोई, सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, संवाददाता जनाब खान, दीपक शर्मा, महेंद्र बाग, वाहिद,रामनारायण आदित्य, संत लाल बारिक, नरेंद्र साहू, केशव चौधरी,दूधनाथ साहू, गौतम चौहान,सरपंच संघ अध्यक्ष हिरेंद्र पटेल, विनय पटेल तोरेसिन्हा सरपंच, दीपक साहू, प्रताप स्वाई, सुनील साहू एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं सहित मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल से आशीर्वाद लेने गए। एवं साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री ड्रा.शिव डहरिया, आबकारी मंत्री महासमुंद प्रभारी कवासी लखमा, परिवहन,आवास एवं पर्यावरण वन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मोहम्मद अकबर, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद से सौजन्य भेंट करके अपने क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास संबंधी बातों पर चर्चा किए।


























