भिलाई

भिलाई में 23 BSF जवान सहित 25 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि

भिलाई(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अब मृतकों के आंकड़े में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि भिलाई में 25 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से 23 संक्रमित बीएसएफ के जवान हैं और दो अन्य हैं। बता दें कि कुछ देर पहले ही राजधानी रायपुर में भी 31 और कोंडागांव में 4 मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज प्रदेश में कुल 60 नए मामले सामने आए हैं.

वहीं, दूसरी ओर आज 6 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें से 3 एम्स और 3 मेकाहारा में भर्ती थे। प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 42 पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार एक मरीज कार्डियक पेशेंट और दूसरा हेपेटाईसिस से पीड़ित था। दो मृतक शहर के मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया के रहने वाले थे। ये मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं तबीयत ज्यादा खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के मुताबिक आज उपचार के दौरान इनकी सांस थम गई।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!