रायपुर

अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम बघेल से की मुलाकात,अघरिया धाम एवं रायगढ़ में भूखंड विस्तार का आश्वासन

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। मुख्यमंत्री बघेल के निवास कार्यालय में अखिल भारतीय अघरिया समाज के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक ने किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल की मांग पर जिला मुख्यालय रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित अघरिया भवन के विस्तार के लिए भू-खण्ड प्रदान करने और महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम पैंता में अघरिया धाम को विकसित करने में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ी अस्मिता तथा संस्कृति को शीर्ष पर रखकर अपने कुशल नेतृत्व से प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री बघेल का अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा मुलाकात के दौरान अभिनंदन भी किया गया।

सीएम बघेल ने इस अवसर पर आगे कहा कि राज्य सरकार हरेली त्यौहार के दिन से ’गोधन न्याय योजना’ भी शुरू करने जा रही है। इस योजना में पशुपालकों से दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर गोबर खरीदकर गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाएगी। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां गोबर की खरीदी की जाएगी। साथ ही इस योजना से राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण में भी सुधार होगा। इससे पशुओं की खुले पर चराई में रोक लगेगी और किसान बरसात के बाद अन्य फसल का उत्पादन भी आसानी से ले सकेंगे। गोधन न्याय योजना का लाभ ऐसे मजदूर परिवारों को भी मिलेगा, जिनके पास खेती की जमीन नहीं है, लेकिन उसके पास पशुधन अथवा मवेशियां है। छोटे से छोटे पशुपालक को भी इस योजना से हर माह 2 से 3 हजार रूपए की आमदनी मिल सकती है।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने काकाखबरीलाल से खास बातचीत करते हुए कहा कि किसान के हित में भूपेश सरकार ने अहम फैसला लिया है,अघरिया समाज के लोग प्रायः खेती एवं पशुपालन का कार्य करते हैं इस बीच सरकार का गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदने का विचार बहुत ही सराहनीय है।

अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भुनेश्वर पटेल ने काकाखबरीलाल से कहा कि अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम बघेल जी से सौजन्य मुलाकात किया है,इस बीच सामाजिक मांगों को सामने रखा जैसे अघरिया धाम पैता में आहता निर्माण, रायगढ़ में महिला मंच हेतु भूमि आबंटन, नाथलदाई परिसर टीमरलगा में सामुदायिक भवन, जैसे प्रमुख मांग रखा गया और सीएम बघेल के द्वारा कार्य को जल्द पूरा करने का आश्वासन मिला है।

इस अवसर पर जिला पंचायत महासंमुद की अध्यक्ष उषा पटेल और अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल,लक्ष्मण पटेल, द्वारिका पटेल, गैसमोती पटेल, दीनदयाल पटेल, रामानुज पटेल, नरेश्वर पटेल, कामता पटेल,चन्द्रशेखर चौधरी, प्रेमशीला नायक, गोपाल नायक, बिमला पटेल,रेवाशंकर पटेल, धनजंय पटेल, ओमसागर पटेल, राम कुमार नायक,प्रमोद पटेल, श्यामलाल, गोपाल, मनोहर पटेल, विश्वनाथ नायक तथा राज कुमार पटेल आदि उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!