दिल्ली

मंत्री की दबंगई जबरन पूरे क्षेत्र को भगवा रंग से रंगवा दिया

दिल्ली (काकाखबरीलाल).उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही राज्य में कानून का राज होने का दावा करती हो लेकिन उसके नेता और मंत्री सरकार की इमेज को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इन दिनों योगी के मंत्री का कारनामा चर्चा में है। योगी सरकार पर सत्ता में आने के बाद राज्य में चीजों का भगवाकरण करने के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला सीएम योगी के कैबिनेट मंत्री के मोहल्ले का है, जहां मंत्री के आदेश पर जबरन पूरे क्षेत्र को भगवा रंग से रंग दिया गया। जब लोगों ने मंत्री जी की हरकत पर आपत्ति जताई तो सत्ता के नशे में चूर मंत्री के गुर्गों ने लोगों की जमकर पिटाई करवा दी। दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के कारनामे से जुड़ा है। प्रयागराज शहर के बहादुरगंज में मंत्री का आवास है। इन्होंने अपने घर जाने वाली पूरी गली को भगवा रंग से रंगवा दिया। इन दिनों पूरे जोर शोर से यहां की गलियों और घरों को भगवा रंग में रंगवाया जा रहा है। आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने उनका घर भगवा रंगवाने पर आपत्ति जताई और विरोध किया तो उनके साथ मंत्री के गुर्गों ने जमकर मारपीट व गाली गलौज की।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!