सरायपाली

सरायपाली: चाकू दिखाकर लूट जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत चाकू दिखाकर लूट का मामला सामने आया है।राकेश नायक ने पुलिस को बताया कि ग्राम माधोपाली थाना सरायपाली को रहने वाला है दिनांक 31/12/2025 के रात्रि लगभग 08 बजे  अपने दोस्त लक्ष्मीचंद माधोपाली के साथ अपने मोटर सायकल से अपने निजी काम से सरायपाली आया था काम समाप्ति के पश्चात रात्रि लगभग 09 बजे वापस घर जा रहा था कि सारंगढ़ रोड दर्राभांठा बिजली आफिस 132 केव्ही के पास पहुंचा ही था कि रास्ते में बिट्टू खान निवासी वार्ड क्रमांक 07 झिलमिला सरायपाली का अपने साथी शेखर निवासी डोंगरीपारा झिलमिला सरायपाली के साथ मेरा रास्ता रोक कर बिट्टू ने  पैसा का मांग किया  देने से इंकार किया तो  भय दिखा कर  पेट के पास चाकू टिका दिया और पैसा मांगने लगा तथा इनका साथी शेखर ने अपने हाथ में लचीला तार रखा था जिससे मारने को उतारू हो गया था ।  बहुत ही गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बिट्टू खान ने  पैंट के दांया पाकिट में रखे 1900/ रूपये, मोबाईल रियल मी माडल 7 और  मोटर सायकल के चाबी को छिन लिया । बिट्टू खान के साथी शेखर ने पैंट शर्ट के पाकिट को फिर से चेक किया तथा दोस्त लक्ष्मीचंद के पाकिट को चेक किया कुछ नही मिलने पर छीने हुए मोबाईल एवं मोटर सायकल के चाबी को वापस किया और 1900/ रूपये को अपने पास रख लिया । घटना के संबंध मे किसी को बताओगे या पुलिस को खबर दोगे तो जान से मार दूंगा ऐसा बिट्टू खान ने कहा । गंदी गंदी गाली गलौज को सुनकर  बहुत बुरा लगा । रात्रि होने एवं भय के कारण  अपने दोस्त लक्ष्मीचंद के साथ वापस घर चला गया था ।  पुलिस ने 126(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 309(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!