देश-दुनिया

रायगढ़ से सारंगढ सिटी बस चलाने  सारंगढ एनएसयूआई ने एसडीएम सारंगढ को सौंपा ज्ञापन

?आमजनों की भलाई के लिए एनएसयूआई ने सौपा ज्ञापन

?अब फिर से लगातार जनता के परेशानियों को दूर करने के लिए लगातार लड़ाई लड़ेगी एनएसयूआई – शुभम बाजपेयी

✍सारंगढ/कोसीर- आज एनएसयूआई सारंगढ की टीम ने अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन। उक्त ज्ञापन में एनएसयूआई ने सिटी बस रायगढ़ से सारंगढ चलाने की बात कही । व बताया कि जिस तरह से प्राइवेट बसों की मनमानी चल रही है इसे दूर करने के लिये सिटी बसों का चलना बहुत ही जरूरी है साथ ही लोकल यात्रियों को जिस तरीके से बस वाले बैठाने से मना करते है उस लिए भी सिटी बस की आवश्यकता है।
विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने एसडीएम सारंगढ को कहा कि हमारी इस मांग को आप कलेक्टर महोदया तक पहुचाइए और जल्द से जल्द रायगढ़ से सारंगढ सिटी बस चलवाईये।एसडीएम सारंगढ ने आस्वाशन दिया कि वे जल्द से जल्द ये मांग कलेक्टर महोदया तक पहुचायेंगे।और मांग पूरी करवाने की कोशिश करेंगे।
उक्त ज्ञापन देते समय एनएसयूआई से विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेयी, हेमंत चौहान , धनेंद्र साहू,संतोष जायसवाल, अज्जू खान,जितेंद्र पुरैन, अरविंद साहू, खगेश साहू, अभिषेक चौहान,श्रवण साहू , शिखर बाजपेयी, त्रिलोक तिवारी व कई अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!