खल्लारी : ट्रेक्टर से बेटरी चोरी मामला दर्ज

खल्लारी. टेकराम साहू ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 2 भुंजिया पारा ग्राम पाली थाना खल्लारी जिला महासमुंद का निवासी है । कक्षा 5वीं तक पढा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है उसके पास खेती किसानी कार्य हेतु स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 06 जी ई 5097 को घर के सामने ही खड़ा रखता है दिनांक 03 अगस्त को रात्रि करीब 10.30 बजे मोटरसायकल की आवाज सुनकर घर से बाहर निकलकर देखा तो ट्रेक्टर के पास से दो व्यक्ति मोटरसायकल में बैठकर सोरम सिंघी की ओर जा रहे थे उनको संदेह होने पर टेक्ट्रर के पास जाकर देखा तो उनके ट्रेक्टर में लगे बैटरी वाला बक्स खुला हुआ था उसमे लगे पावर जोन कंपंनी का बैटरी किमती करीबन 6000/- रूपये का नही था जिसकी आस-पास पता तलाश किया पता नही चला । जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























