रायपुर

भूपेश सरकार ने बस संचालकों को दी बड़ी राहत, जून माह का टैक्स किया माफ

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। सीएम भूपेश बघेल ने बस संंचालकों को बड़ी राहत दी है। सीएम भूपेश बघेल ने बस संचालकों की मांग पर जून माह के मासिक कर में छूट का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने पहले अप्रैल और मई माह के मासिक कर में छूट दी थी। भूपेश सरकार की इस फैसले बस संचालकों को 5 करोड़ रुपए का लाभ होगा।

बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दिनों बस संचालकों को बस परिवहन की अनुमति दे दी लेकिन बस संचालक टैक्स माफ करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। लेकिन अब सरकार ने बस संचालकों के जून माह का टैक्स भी माफ कर दिया है। भूपेश सरकार के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि बसें जल्द ही सड़कों पर दौेडेंगी।

जानकारी के मुताबिक, शिवानी का शव उसके ही पार्लर में मिला था. यहां पर जब शिवानी की बहन के दोस्त ने पार्लर में रखे बेड का दरवाजा खोला. तो उसमें शिवानी का शव पड़ा था. जिसके बाद तुरंत ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. वही पुलिस के मुताबिक, शिवानी सोनीपत के कुंडली टीडीआई में टच एंड फेयर के नाम से सैलून चलाती थी. यहां पर शुक्रवार के दिन शिवानी अपने सैलून में अकेली थी. जिसके बाद आरोपी ने मौका देखकर शिवानी को मार डाला. आरोपी शिवानी को पसंद करता था लेकिन पिछले 15 दिन से शिवानी उससे बात नहीं कर रही थी. इसी वजह से आरोपी ने शिवानी को मार डाला

वहीं, पुलिस ने अब आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में आरिफ ने बताया कि शुक्रवार को शिवानी को मनाने उसेक सैलून गया था शिवानी ने उसे देखते ही दरवाजा बंद करने की कोशिश की. लेकिन आरिफ जबरदस्ती पार्लर में घुस आया. इस दौरान आरिफ शिवानी को समझा रहा था लेकिन शिवानी ने आरिफ की एक बात नहीं सुनी. जिस वजह से आरिफ ने शिवानी को धमकाना शुरू कर दिया. इस दौरान शिवानी ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की। इसी हाथापाई में उसने शिवानी का गला दबाकर हत्या कर दी थी.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!