महासुमंद

महासमुंद:पुराने रंजिश वश हाथ मुक्का से मारपीट

महासमुंद।  आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश वश हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।धनेंद्र कुमार ऊर्फ लल्ला ने पुलिस को बताया कि वह  सतनामी पारा ग्राम बम्ह नी का निवासी है, कक्षा 10वीं तक की पढाई किया है, रोजी मजदुरी का काम करता है।  दिनांक 08/12/2025 के रात्रि लगभग 07.00 बजे सतनामी पारा चौक ग्राम बम्हटनी में समीर जागडे शराब के नशे में पुरानी रंजिशवश  अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दे रहा था जिसे मना करने पर  जमीन में पटक कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये बांये जांघ को दांत से काट दिया जिससे बायें जांघ में चोंट आया है। घटना को देख सुनकर पास में उपस्थित अनिल ढीढी और जागेश्वर ढीढी ग्राम बम्हनी बीच बचाव किये हैं।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!