बसना: रेत डाले हो कहकर गाली गलौज मामला दर्ज

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सरिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम परसकोल में रहती है गृहणी का कार्य करती है कि घर के सामने गली बरसात का पानी घर में घुस जाता है जिसे रोकने के लिये गली में घर के सामने रेत को गली में आट बनाकर रख देती है पानी नही गिरने पर उक्त रेत को घर के परछी के सामने ईकट्ठा करके रखी थी कि दिनांक 08/10/2023 को पडोसी बनमाली का तीन साल की बेटी सोनिया दिन में हमारे घर के परछी में आकर एकत्र रेत को खेली सिर में रेत डाल दी बाद में अपने घर चली गई। उक्त बात को लेकर सोनिया के पिता बनमाली खम्हारी बडे पापा अरूण खम्हारी भैया गुलशन खम्हारी दिनांक 09/10/2023 को शाम को 07 बजे घर के सामने गली में आये और तीनो सोनिया के सिर में क्यो रेत डाले हो गंदा कर दिये हो कहकर तीनो एक राय होकर अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी दिये। जो तीनो के द्वारा दी गई अश्लील गाली सुनने में बुरा लगा घटना को ग्राम कोटवार लोकनाथ, भोजराज खम्हारी देखे सुने बीच बचाव किये है। घटना के बारे में बाद में अपने पति सुरेन्द्र खम्हारी को बतायी । पुलिस ने294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























