छत्तीसगढ़

दिवाली गई, अब छठ पर खुशखबरी? 21वीं किस्त पर नया अपडेट

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। पीएम किसान की 21वीं किस्त दिवाली तक आने की उम्मीद थी, लेकिन त्योहार बीतने के बाद भी किसानों के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में अब एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या छठ पूजा से पहले या बाद में किसानों के खाते में 2000 रुपए आएंगे? सरकार की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसानों को जल्दी पैसे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट और किन-किन लोगों के पैसे अटक सकते हैं..

पीएम किसान के पैसे क्या छठ से पहले आएंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर के पहले हफ्ते तक जारी हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सरकार इस महीने के आखिरी हफ्ते में पैसा ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इसकी कोई ऑफिशियल तारीख तय नहीं की गई है। अगर ऐसा हुआ तो छठ पूजा 2025 (26 से 28 अक्टूबर) से पहले या उसके आसपास किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर हो सकती है।

PM किसान के पैसे किन किसानों के अटक सकते हैं?

अगर आपका ई-केवाईसी अधूरा है।


बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।


गलत डॉक्यूमेंट या गलत नाम दर्ज किया गया है।


फॉर्म में IFSC कोड या अकाउंट नंबर की गलती है।

पीएम किसान 21वीं किस्त की लिस्ट में नाम है या नहीं? कैसे चेक करें

सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।


‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।


राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सेलेक्ट करें।


आपकी लिस्ट खुल जाएगी, वहां आप अपना नाम देख सकते हैं।


अगर नाम दिख रहा है, लेकिन पैसा नहीं आया, तो चिंता की बात नहीं, इसका मतलब किस्त प्रॉसेस में है।

पीएम किसान की ई-केवाईसी कैसे करें?

सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।


e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।


आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें।


कुछ ही मिनटों में आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!