सरायपाली के शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सरायपाली।शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी बडे़ ही धुम धाम से मनाया गया. व विशाल श्री कृष्ण की झांकी का प्रदर्शन किया गया, शिशु मंदिर से झांकी निकल कर शहर के सभी तरफ भ्रमण किया गया व जगह जगह इन झांकी को देखने लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी. और जगह जगह झांकी का स्वागत किया गया. व झांकी काफी मनमोहक व प्रसंनिय झांकी था. इस इस मौके पर सभी आचार्य जी व समस्त स्टाफ उपस्थित थे.
एवं श्री कृष्ण भगवान की विविध लीला का झांकी द्वारा प्रस्तुत किया गया . सरस्वती शिशु मंदिर का झांकी सराईपाली अंचल का प्रसिद्ध झांकी में से एक है यहाँ हर साल जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी निकाली जाती है, जिसको देखने के लिए लोगों को काफी बेसबरी से इंतजार रहता है, शिशु मंदिर सरायपाली झांकी प्रदशॅन में काफी मशहूर स्कूल है. इस स्कूल में समय समय पर विविध उत्सव में झांकी का प्रदर्शन किया जाता है. विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
सरायपाली से छत्तरसिंग पटेल की रिपोर्ट




























