21 मार्च से 14 अप्रैल तक की यात्रा अवधि के लिए रद्द किए गए टिकट के पूरे पैसे यात्रियों को वापस होंगे

( रायपुर काकाखबरीलाल).
रेल प्रशासन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। 21 मार्च से 14 अप्रैल तक की यात्रा अवधि के लिए रद्द किए गए टिकट के पूरे पैसे यात्रियों को वापस होंगे। साथ ही इस यात्रा अवधि के लिए आरक्षित टिकटों को रद्द करने पर कोई शुल्क लगाया गया हो तो, उसकी भी पूरी वापसी होगी। यह जानकारी रायपुर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय से मिली है। 21 मार्च से 14 अप्रैल तक यात्रा अवधि के लिए पहले से ही टिकट रद्द करने वाले टिकटों पर शेष राशि रिफंड के लिए संबंधित जोनल रेलवे मुख्यालय के यात्री मुख्य दावा अधिकारी या मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक रिफंड कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन के माध्यम से, टिकट रद्द करने से 6 महीने के भीतर किया जा सकता है। इस अवधि के लिए वर्तमान में रद्द किए गए टिकटों को रद्द करने पर पूर्ण धनवापसी दी जाएगी। यात्रा की तारीख से 3 महीने के भीतर इसका लाभ ले सकते हैं ।
अवधि के लिए जिन यात्रियों ने ई-टिकट बुक किया था, आरक्षित टिकटों को रद्द करने पर कोई शुल्क लगाया गया हो तो उसकी भी शेष धनराशि वापसी की जाएगी। उक्त अवधि के लिए वर्तमान में रद्द किए जा रहे टिकटों के संबंध में पूर्ण धनराशि दी जाएगी। कोई चार्ज नहीं काटा जाएगा।

























