क्या मोदी सरकार के दबाव के कारण चीन के विदेश मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है?

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)।सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. 2014 के बाद से ही यह फोटो कई बार ट्रेंड में आ चुकी है. इस फोटो में लिखा है कि चीन के विदेश मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि बहुत दबाव है और भारत से लड़ना मुमकिन नहीं है. दुनिया का कोई भी देश हमारे मतलब चाईना के साथ नहीं है, सब भारत के साथ हैं. अगर हमने हमला किया तो लाखों चीनी सैनिक मारे जाएंगे. नीचे अलग से लिखा गया है कि हर भारतीय इसे गर्व से शेयर करे.
सोशल मीडिया की वायरल पोस्ट.
इस फोटो में सच्चाई कितनी है यह जानने के लिए हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. बस गूगल पर सर्च किया- Foreign Minister of China. इसके रिजल्ट में एक नाम आया. इनका नाम है Wang Yi. हिंदी में कहें तो वांग यी. ये 2013 से अब तक चीन के विदेश मंत्री हैं. मोदीजी 2014 में भारत के पीएम बने थे. ये उससे एक साल पहले से अब तक चीन के विदेश मंत्री हैं. तो यह फोटो पर लिखी हुई सूचना गलत है. न वांग यी ने इस्तीफा दिया है और न उन्होंने कोई ऐसी बात बोली है.

























