महिला को मिला नया जीवन, सही समय पर ट्युमर निकाल महिला को केंसर से बचाया

(सराईपाली काकाखबरीलाल).
सराईपाली-भारती होस्पिटल सराईपाली में एक 32वर्षीय महिला का ऑपरेशन करके 5 किलो ओरिवन ट्यूमर सफलता पूर्वक निकाला गया, होस्पिटल प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार पेट दर्द की शिकायत लेके एक ग्रामीण महिला आई थी, महिला के पास जांच के लिए भी पैसे नही थे तथा महिला कई जगह से इलाज कराने के बाद भी दर्द निजात नही पा रही थी,
जिसके बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने उसका निशुल्क जांच कराया जहा भारती हॉस्पिटल के रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर वशिष्ठ ने सोनोग्राफी कर बताया उसके पेट मे बड़े आकार 15×12 सेंटीमीटर आकार का ट्यूमर है, जिसके डॉ.वशिष्ट ने मरीज का सिटी स्कैन किया जिसके रिपोर्ट में महिला मरीज को ओवरियन ट्यूमर होने की पुष्टि हुई, जो आगे जा के कैंसर का रूप धारण कर सकता है,
भारती होस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर प्रवीण शर्मा जी ने महिला के आयुष्मान योजना से महिला को भर्ती कर तत्काल सर्जरी करने का निर्णय निर्णय लिया,
जिसके उपरांत होस्पिटल के कुशल ओटी टीम ने दो घण्टे के जटिल ऑपरेशन से ट्यूमर को बाहर निकाला,बडे आकार के इस ट्यूमर का वजन करने पर पांच किलो का होना पाया गया,
डॉक्टर शर्मा ने बताया मरीज फिलहाल खतरे से बाहर है और फिलहाल आईसीयू में स्वास्थ्य लाभ ले रही है,
ये रही डाक्टर टीम
ऑपरेशन का नेतृत्व सर्जन डाक्टर प्रवीण शर्मा ने किया तथा एनेस्थेटिक डॉक्टर श्याम पंजियार जी मरीज के वाईटल्स की सतत निगरानी रखे हुए है, ओटी स्टाफ में दिव्य किशोर साहू भारत पटेल,कोसरिया,सीमा आदित्य,आदि शामिल रहे,
इतनी बड़ी और जटिल ऑपरेशन ग्रामीण क्षेत्र के होस्पिटल में संभव कैसे हुआ-
होस्पिटल चेयरमैन श्री विश्वजीत गुप्ता जी ने बताया कि भारती होस्पिटल सराईपाली 150 बेड का मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल यहां सिटी स्कैन, सोनोग्राफी डिजिटल एक्सरे जैसे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध है,तथा भारती होस्पिटल के अधिकांश डाक्टर अनुभवी और कुशल है इस सफल ऑपरेशन के लिए उन्होंने होस्पिटल स्टाफ को बधाई प्रेषित की.
होस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि उक्त मरीज का संपूर्ण इलाज आयुष्मान योजना के किया गया बीमारी के पता चलने से पूर्व के सारे जांच महिला के आर्थिक स्थिति को देखते हुए निशुल्क ही किया गया आगे इसी तरह से भारती हॉस्पिटल आर्थिक रुप से अक्षम मरीजो के इलाज के किये कटिबद्ध है.

























