छत्तीसगढ़पिथौरामहासमुंद

संसदीय सचिव रूपकुमारी ने आरंगी में बाटीं निःशुल्क मच्छरदानी

पिथौरा। राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पिथौरा विकासखंड में ग्राम आरंगी में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें में संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीणों को निःशुल्क मच्छरदानी वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी रमन सरकार जनता के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। परिवार के प्रत्येक सदस्य के इलाज हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से तीस हजार रूपये तक तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत तीस हजार से बढ़ कर अब पचास हजार रूपये तक का ईलाज मुफ्त में कराया जा सकता है। जिससे अब ईलाज के लिए गरीबों को पैसे की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा ऑपरेशन में अत्यधिक खर्च आने की स्थिति में मुख्यमंत्री संजीवनी राहत कोष से निःशुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि हमारी रमन सरकार की मंशा है कि सभी स्वस्थ रहे। वनांचल क्षेत्र में लोग मलेरिया से ज्यादा पीड़ित होते है। इसलिए मच्छर से बचाव के लिए शासन द्वारा इस दूरस्थ अंचल ग्राम में मच्छर के प्रकोप से होने वाली बीमारियों से निदान पाने निःशुल्क दवा युक्त मच्छरदानी दिया जा रहा है। जिससे मच्छर के काटने से होने वाली बिमारी से छुटकारा मिल जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, संजय प्रधान, अभिमन्यु प्रधान, श्याम सुंदर सिदार, समारू लाल प्रधान, राजकिशोर प्रधान, दिलीप प्रधान, धोबा प्रधान, शिकारी प्रधान, सुभाष बंजारा, मनीराम निषाद, बीएमओ श्रीमती तारा अग्रवाल, बीआर खूंटे सहित बड़ी संख्या कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!