रायपुर
किसानों ने रैली निकाल सीएम भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद, वायदा पूरा करने पर जताया आभार

(रायपुर काका खबरीलाल). छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर साइंस कॉलेज मैदान से किसानों ने एक बड़ी रैली निकाल कर सीएम भूपेश बघेल का धन्यवाद किया है।पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान साइंस कॉलेज मैदान में इकठ्ठा हुए और रैली के रुप में किसानों ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।किसानों ने ये रैली भूपेश सरकार द्वारा अपना वायदा पूरा करने के लिए धन्यवाद देने के लिए निकाली। किसान सीएम भूपेश बघेल का अभिनंदन भी करेंगे।
AD#1




























