खल्लारी: रंग लगाने पर पिटाई मामला दर्ज


खल्लारी@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है। सुन्दर यादव ने पुलिस को बताया कि वह भूसापारा खल्लारी में रहता है रोजी मजदुरी का काम करता है दिनांक 14.03.2025 के दोपहर 01.00 बजे पुत्र राजा यादव होली खेल रहा था तभी विधीराज यादव को थोडा सा रंग लगाने पर विधिराज घुस्सा हो गया और अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने लग गया पुत्र को दौडाने से गली में गिरने से उसके सिर में चोंट आया है जिसे विधिराज द्वारा अपने लात घुसो से मारपीट कर सर में गंभीर चोंट पहुंचाया है तथा जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को कलावती एवं नुराबाई यादव ने देखा है कलावती बाई के चिल्लाने पर जाकर देखा पुत्र के सिर से खुन बह रहा था जिसे घर ले गया परिवार के साथ ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में ईलाज कराया । पुलिस ने115(2)-BNS, 296(a)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















