सरायपाली

बलौदा: गाली गलौज कर धमकी

बलौदा (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में अंगद डडसेना   ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खोखेपुर का निवासी है, कक्षा 12वीं तक पढा-लिखा है, माँ भवगती बहुउद्देशीय गौशाला ग्राम सोनपुरी में व्यवस्थापक का कार्य निर्वहन करता है।  दिनांक 18.08.2024 के सुबह करीबन 08.30 बजे गौशाला के सामनें चरवाहा श्रवण बारीक, गणेश बरिहा, चंद्रमणी बरिहा, लव कुमार बरिहा, नारायण जाल के साथ खड़ा था, उसी समय सोनपुरी निवासी राजेन्द्र भोई आये और चरवाहा लोगों को उधर रास्ता तरफ गायों को चरानें मत ले जाना कहकर  गंदी-गंदी गाली देने लगे, जिसे  गाली देने से मना किया तो तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज किये और रास्ता तरफ गायों को चरानें ले जाओगे तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिये। घटना के समय चरवाहा श्रवण बारीक, गणेश बरिहा, चंद्रमणी बरिहा, लव कुमार बरिहा, नारायण जाल उपस्थित थे। गाली गलौज सुननें से बुरा लगा है।    पुलिस ने296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!