काकाब्रेकिंग:पीईटी, पीपीएचटी स्थगित परीक्षा 16 मई को,कब तक करना है प्रवेश पत्र डाऊनलोड.?

रायपुर। व्यापम ने आज पीईटी, पीपीएचटी की स्थगित हुई परीक्षा की डेट का ऐलान कर दिया। दोनों परीक्षाएं अब 16 मई को होगी।
ज्ञातव्य है, 2 मई को आयोजित होने वाली पीईटी, पीपीएचटी की परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड न होने के कारण व्यापम ने स्थगित कर दिया था। सर्वर में आई तकनीकी खराबी की वजह से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पाया था। इसके कारण व्यापम को यह कद म उठाना पड़ा। राज्य में इसको लेकर बड़ा बवाल मचा था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रतिभागी बच्चों से खेद प्रगट की थी। सीएम के निर्देश पर जिम्मेदार अफसरों को सरकार ने नोटिस दिया है।
व्यापम के सलाहकार प्रदीप चौबे ने बताया कि स्थगित परीक्षा अब 16 मई को आयोजित की जाएगी। अभ्यार्थी इस बात का ध्यान रखें कि इस बार परीक्षा दिवस के तीन दिन पहले ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा समाप्त हो जाएगी। लिहाजा, 12 मई के पूर्व ही अपना संशोधित प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लें।



























