सरायपाली

सरायपाली:मोटरसाइकिल-ट्रेलर की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में शोक

 

सरायपाली। सरायपाली नगर स्थित ओम अस्पताल के समीप रविवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरीश भोई के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ रहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरीश भोई रविवार 28 जून को शाम करीब 4 बजे अपने एक परिचित की प्लेटिना मोटरसाइकिल लेकर सरायपाली जाने के लिए घर से निकला था।
बताया गया कि शाम करीब 7:30 बजे परिजनों को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि ओम अस्पताल के पास गिरीश भोई की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल घटनास्थल पहुंचे, जहां एक नई प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं एक ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 07 BQ 3518 खड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय लोगों ने परिजनों को बताया कि मोटरसाइकिल पीछे से ट्रेलर वाहन से टकरा गई थी।
घटना के बाद घायल गिरीश भोई को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया। सोमवार 29 जून को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक के परिजनों ने थाना सरायपाली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!