सरायपाली:बानीगिरोला स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

सरायपाली। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में शिक्षा सत्र 2026-27 के तहत मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में कक्षा पहली एवं छठवीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, हाथों की छाप दिलाकर तथा कागज के फूल भेंट कर स्वागत किया गया। संस्था प्रमुख प्रतिभा चौधरी, शिक्षिका अमृता पटेल, ईश्वरी तिवारी एवं शिक्षक दीपक मिश्रा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भुवनेश्वर दास, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नवीन पटेल, सदस्य हेतलाल पटेल तथा पालकों के हाथों विद्यार्थियों को विद्या आनंद सामग्री, अभ्यास पुस्तिका, पेंसिल, रबर, कटर एवं पेन वितरित किए गए। अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन वर्षा नंद ने किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020), एफएलएन, अंगना म शिक्षा, नि:शुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण, जादुई पिटारा, मुस्कान पुस्तकालय तथा बैगलेस डे जैसी शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सीता पटेल, विजिता प्रधान एवं कमला प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समन्वयक पाल सिंह बंजारे की विशेष उपस्थिति में आयोजित समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या पटेल सहित मनीषा भोई, फूलबाई, रामबाई, मिथिलाबाई, कुमारी दास और हीराबाई सहित बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।






























