सरायपाली

सरायपाली : परसदा में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में खलबली पुलिस जांच में जुटी

सरायपाली (काकाखबरीलाल ). सराईपाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम लूकापारा, हर्राटार के पास ग्राम परसदा में गत रात्रि को नर कंकाल मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में खलबली मची हुई है। जो कि सरायपाली थाना प्रभारी वीणा यादव द्वारा पिछले रात घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया गया एवं आज सुबह इस मामले में उन्होंने पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए जांच पड़ताल शुरू करते हुए पुलिस विभाग को घटना स्थल भेज कर जांच की जा रही है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव का ही चंद्रमणि चौधरी पिछले 11 मई से गायब है । जिसकी आशंका को ध्यान में रखते हुवे पुलिस द्वारा गुमशुदा चंद्रमणि चौधरी के परिजनों को कंकाल दिखाया ताकि पहचान हो सके । किंतु नरकंकाल पूरी तरह पहचानने योग्य नही होने से परिजनों ने पहचान करने में असमर्थता जताई है । मामले में पुलिस द्वारा गांव में पंचनामा किया गया है । इस संबंध में पुलिस विभाग द्वारा आगे की जांच लगातार जारी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!