छत्तीसगढ़

महांसमुद: तीन दिनी खल्लारी महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम की छठा बिखेरेगी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पूजा बंसल ने बताया कि खल्लारी महोत्सव 2022 का आयोजन 14 से 17 अप्रैल तक होगा है। महोत्सव में लोक कला संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम का रात्रिकालिन में होगा। पूरे तीन दिन खल्लारी मेला महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखरेगी। बागबाहरा और महासमुंद के बीच भीमखोज के पास खल्लारी में लगने वाले मेले में इस बार भी बच्चों के लिए हवाई झूला, चांद तारे झूला, सूपर ड्रेगन, ब्रेक डांस झूला, मिक्की माउस, बच्चों की वाहन धूम मोटर का विशेष आकर्षण रहेगा।

मालूम हो कि महासमुंद से 25 किमी दक्षिण की ओर खल्लारी गांव की पहाड़ी के शीर्ष पर खल्लारी माता का मंदिर स्थित है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। ऐतिहासिक स्थल खल्लारी में हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा में लगने वाला मेला प्रसिद्ध है। यहां छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र एवं ओडिशा प्रांत से भी दर्शनार्थी माता का दर्शन एवं मेला का आनंद लेने आते हैं। खल्लारी को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने के बाद हर वर्ष जिला स्तर पर मेला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पिछले दो सालों से कोरोना के चलते खल्लारी मेला महोत्सव नहीं हुआ था। इस बार भी जनपद पंचायत बागबाहरा के कलाकारों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। खल्लारी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान अपने विभाग के आला अधिकारियों के साथ तैनात रहेंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!