सरायपाली

सरायपाली:दुर्घटना में 2 मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत

सरायपाली।दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा दुर्घटना में 2 मृतक के परिजनों को हुए अपहानि को दृष्टिगत रखते हुए दो-दो लाख रूपए के मान से कूल 4 लाख रुपए की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इनमें टक्कर मारकर भागने मोटरयान सड़क दुर्घटना में सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर भोथलडीह के पास ग्राम भोथलडीह निवासी श्री रतनलाल बरिहा की मृत्यु हो गई थी। अपहानि के कारण मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती रैवारी बरिहा को तथा जलगढ़ चैक के पास हुए दुर्घटना में ग्राम केसरटाल निवासी श्री अशोक साहू की मृत्यु होने पर उनके विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती गीता साहू को दो-दो लाख रुपये की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!