पिथौरा:लामीडीह मोड बाईक सवार पर डंडे से सिर पर वार

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में देवेन्द्र जांगडे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लामीडीह का रहने वाला है, कक्षा 10 वीं तक की पढाई किया है। रोजी मजदूरी का काम करता है, दिनांक 11.07.2024 को ग्राम झलप की ओर से भाई अरमान जांगडे के साथ मोटर सायकल में अपने गांव लामीडीह जा रहे थे। शाम लगभग 08.30 बजे ग्राम सोनासिल्ली से लामीडीह जाने वाली मोड रोड पर पहुंचे थे की मोटर सायकल की पीछे तरफ से मोटर सायकल में एक व्यक्ति आया और सिर में डंडा से मारा उसके बाद दो व्यक्ति और आये जिन्हे नही पहचानता है। उन्होने ने भी जुते चप्पल से मारपीट किये जिसे भाई अरमान जांगडे देखा है एवं उसमें से एक व्यक्ति को पहचानता है, जो ग्राम सरगतोरा का यशवंत पटेल एवं अन्य दो व्यक्ति का नाम भाई भी नही जानता है। मारपीट किये और गंदी गंदी गाली गलौज कर भाग गये, वहीं पर पडा था सिर से खून निकला था पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























