बलौदा: पति व ससूर ने की मारपीट मामला दर्ज


बलौदा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में पूजा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जलकोट की निवासी है। विवाह 25.06.23 को ग्राम कोदोगुढा के खेमराज साहू के सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था विवाह के बाद से ही पति खेमराज साहू एवं ससुर जयलाल साहू कम दहेज लाई हो, काम काज ठीक से नही करती हो कहकर मारपीट करने लगे एवं आए दिन शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे पति एवं ससुर द्वारा अपने मायके से 5 लाख रूपये एवं 5 एकड जमीन की मांग किये थे। मना करने पर कई बार मारपीट किया गया जब दो महीने की गर्भवती थी तो 25.02.24 को पति ने यह बच्चा मेरा नही है कहकर पेट में लात मारा था जिससे तंग आकर 28.02.24 को अपने पिता के साथ माये चली गयी थी जहां 2 मार्च 2024 को गर्भपात हो गया था। पति द्वारा लात मारने से ही गर्भपात हुआ है। पुलिस ने313-IPC, 498-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























