बसना: शादी समारोह में जा रहे युवक के बाईक को कार ने मारी ठोकर



बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में राजू राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम गाताडीह थाना सरसीवां जिला सारंगढ-बिलाईगढ का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 13.03.2024 को अपने मोटर सायकल सुपर एक्सल 100 क्रमांक CG 06 GW 0720 से पत्नि माधुरी राणा के साथ अपने गांव गाताडीह से ग्राम गढफुलझर रिस्तेदारी के शादी समारोह में सम्मीलित होने जा रहे थे कि एन एच 53 रोड भंवरपुर मोड बिहारी ढाबा के पास पहुंचा था तभी आर्टिका कार क्रमांक CG 04 MZ 1318 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर देने से मोटर सायकल सुपर एक्सल 100 क्रमांक CG 06 GW 0720 क्षतिग्रस्त हो गया एवं दाहिने हाथ कंधा एवं माथे में गंभीर चोंट तथा पिछे बैठी पत्नि को दाहिने आंख के पास एवं कमर में चोंटे आयी है मौके पर डायल 112 बसना पहुंचकर ईलाज हेतु सीएचसी बसना ले गयी डक्टर द्वारा प्रथामिक ईलाज कर ईलाज हेतु रिफर कर देने से स्वास्तिक नर्सिंग होम जलबिहार कालोनी रोड श्याम नगर रायपुर में ईलाज हेतु भरती था पुलिस ने279-IPC, 337-IPC, 338-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























