छत्तीसगढ़

सरायपाली: सरपंच संघ उपाध्यक्ष बनने पर उत्तम कुमार डडसेना का कलार समाज ने दी बधाई

सराईपाली . सरपंच संघ सराईपाली के चुनाव में रिसेकेला के सरपंच उत्तम कुमार डडसेना को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कलार समाज परिक्षेत्र सराईपाली ने उनके निवास रिसेकेला पहुंच कर शाल श्रीफल व माला से सम्मान व शुभकामना बधाई प्रेषित किया।बधाई प्रेषित करते हुए सुन्दर लाल डडसेना मधुर ने कहा कि समाज को हर दिशा में आगे लाने के लिए लोगों में मनभेद की भावना नहीं होनी चाहिए,भले ही लोगों में मतभेद हो जाये जिसे आपसी तालमेल से एकरूप किया जा सकता है।परिक्षेत्र अध्यक्ष चक्रधर डडसेना ने कहा कि समाज के लिए गौरव का विषय है कि हमारे समाज का दुरस्त अंचल का व्यक्ति सरपंच संघ सराईपाली का उपाध्यक्ष बनता है,ऐसे ही सभी को एकजुट कर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।उत्तम डडसेना ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज के विकास में हर संभव प्रयास मेरे द्वारा किया जाएगा व जो भी सहयोग मेरे द्वारा बन सके उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को नेहरू डडसेना,संजय डडसेना,टंकेश्वर जायसवाल,बाबूलाल,अंगद डडसेना ने संबोधित किया।अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से चक्रधर डडसेना,राधेश्याम जायसवाल,टंकेश्वर जायसवाल, उत्तम कुमार डडसेना,संजय डडसेना,नेहरू डडसेना,सुन्दर लाल डडसेना,बाबूलाल डडसेना,अंगद डडसेना,इंद्रकुमार डडसेना,पुरन डडसेना, संतराम डडसेना,जगदीश डडसेना के साथ ही सराईपाली परिक्षेत्र के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!