छत्तीसगढ़

निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन 31 अक्टूबर तक देखिए आवेदन प्रोसेस

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना  अंतर्गत  जिले के युवाओं को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी, बलौदाबाजार में संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण  दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु 31 अक्टुबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण हेतु पाठ्यक्रम नर्सिंग (जनरल ड्युटी असिस्टेंट), सोलर पैनल टेक्नीशियन, जल वितरण संचालक, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं । इन कोर्सों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पांचवी, दसवीं या बारहवीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 2 नवीनतम फोटो के साथ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी, बलौदाबाजार में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए  मोबाइल नंबर +91-9584270388 पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!