सरायपाली में अब हर मंगलवार-शुक्रवार मिलेगी बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा

सरायपाली। बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना की पेडियाट्रिक टीम अब सरायपाली में भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा 1 सितंबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
अग्रवाल नर्सिंग होम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पेडियाट्रिक टीम में डॉ. अमित अग्रवाल (वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मुकेश ठाकुर (वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. संतोष घोटमारे (MD, पीडियाट्रिक शिशु रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. दीक्षित जे. राम (शिशु रोग विशेषज्ञ, SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर) शामिल हैं।
बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श के लिए मरीज अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक/संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में संपर्क कर सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से सरायपाली एवं आसपास के क्षेत्र के बच्चों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य परामर्श का लाभ मिलेगा।
संपर्क: 91743 35366, 91313 44252, 93036 23130, 77730 86100.





























