तुमगांव:गाली गलौज करते हाथ थप्पड़ से मारपीट धमकी

तुमगांव@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करते हाथ थप्पड़ से मारपीट का मामला सामने आया है।नर्मदा ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह निवासी कातलबोड तहसील कुरूद जिला धमतरी का निवासी है । वर्तमान में पति के साथ तुमगांव में निवास कर रहीं हैं । पति शास0 अस्पताल में कर्मचारी है। इंस्टाग्राम के जरिये विवेक देवदास द्वारा मेसेज करके दोस्ती के लिए नंबर मांगा तो मना करने पर जबरदस्ती मेरा नंबर ले लिया फिर मोबाई नं. ********** से अपने मोबाईल नंबर ********** से बार बार फोन करता था और परेशान करता था तथा मिलने के लिए बोलता था । तब अपने पति नवनित सिंह ठाकुर को इस संबंध में बताई थी फोन करके बोलता था कि अगर तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हारे पति, बच्चे और तुम्हे भी मार दूंगा बोलता था तो डर के वजह से उससे बात करती थी अपने पति के साथ अपने ससुराल कातलबोड कुरूद जिला धमतरी गये थे वहां से दिनांक 26.05.2025 दिन सोमवार को वापस तुमगांव आये जहां किराये के मकान में रहते हैं करीबन शाम 04.00 बजे घर में अपने बच्चे 05 वर्ष के साथ सोई थी तभी विवेक देवदास द्वारा दरवाजा खटखटाया मकान मालिक का बच्चा समझकर दरवाजा खोली तो दरवाजे पर विवेक देवदास खडा था तो जबरदस्ती घर के अंदर घुंसकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ थप्पड से मारपीट करने लगा और पति एवं बच्चे को जान से मार दूंगा बोलकर चला गया । घटना को मकान मालकिन सरिता साहू देखी सुनी है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















